Tuesday , September 15 2026

बच्चों की कल्पना के कई रूप

*महर्षि दधीचि भवन में सम्पन्न हुई चित्रांकन  प्रतियोगिता*


कोलकाता 13 सितम्बर। मानिकतल्ला अवस्थित महर्षि दधीचि भवन में गत रविवार को बच्चों की ‘सिट एण्ड ड्रा’ प्रतियोगिता हुई। महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग के बच्चों के लिए थी जिसमें 16 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की कल्पना में कई रूप उनकी तूलिका से रंगों की छटा के साथ उभर कर सामने आये। कही मंदिर, तो कही झोपड़ी, नदी, बादल और पर्यावरण अंकित थे तो कहीं हनुमान, राधाकृष्ण, जगन्नाथ और शिव शंकर के दर्शन थे।

“अ’ वर्ग में रक्षित शर्मा प्रथम, दर्श आसोपा द्वितीय तथा भूमित काकड़ा का तृतीय स्थान रहा। “ब’ वर्ग में प्रियांशी शर्मा प्रथम, आराध्या दाधीच द्वितीय तथा पूर्व दाधीच और निधि दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त मेहन्दी रचना प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 8 महिलाओं ने अपनी हथेली पर मेंहदी की सुन्दर रचना की।

निबन्ध प्रतियोगिता के अन्तर्गत गार्गी शर्मा का निबंध सराहनीय रहा। इन प्रतिभागियों को 19 सितम्बर को आयोजित महर्षि दधीचि जयन्ती में पुरस्कृत किया जायेगा।

 — बंशीधर शर्मा

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *