Friday , September 4 2026

साहित्यकार सुरेश चौधरी की पुस्तकों पर चर्चा

प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश चौधरी ‘इंदु’ की पुस्तकों पर चार दिवसीय चर्चा एवं विवेचना

                    सुरेश चौधरी, इंदु

 

कोलकाता।अभ्युदय इंटरनेशनल द्वारा प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश चौधरी ‘इंदु’ की अब तक प्रकाशित 45 पुस्तकों पर केंद्रित चार दिवसीय चर्चा एवं विवेचना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 26 अगस्त से आरंभ हुए इस साहित्यिक आयोजन में देश-विदेश के 50 से अधिक साहित्यकारों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर सुरेश चौधरी ‘इंदु’ के विविध साहित्यिक रूपों—कविता, प्रार्थना, यात्रा-वृत्तांत, संस्मरण, दर्शन, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से संबंधित पुस्तकों—पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षात्मक विवेचना की गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था की संस्थापक डॉ. इंदु झुनझुनवाला, अध्यक्ष प्रेम तन्मय जी तथा महासचिव चन्दा प्रह्लादका जी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सुरेश चौधरी ‘इंदु’ ने सभी समीक्षकों एवं प्रतिभागी साहित्यकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनी पुस्तकों पर इतने साहित्यकारों द्वारा गंभीरता और आत्मीयता के साथ की गई चर्चा उनके लिए अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण अनुभव है।

अंत में डॉ. इंदु झुनझुनवाला जी एवं प्रेम तन्मय जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह चार दिवसीय आयोजन साहित्य, विचार और सृजन के प्रति समर्पित एक उल्लेखनीय पहल के रूप में सम्पन्न हुआ।

प्रेषक: रावेल पुष्प, वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/9434198898.

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *