Sunday , September 27 2026

काव्य मीणा सम्मान

*काव्य वीणा सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आचार्य ओम नीरव*

कोलकाता 27 सितंबर। कोलकाता की राष्ट्रीय, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक चेतना जागरण केन्द्र संस्था परिवार मिलन ने आचार्य ओम नीरव को काव्य वीणा सम्मान 2026 से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनकी प्रभावशाली छंद लालित्य, लयबद्धता, शब्द माधुर्य, एवं अलंकृत शैली में लिखित काव्य–कृति पांखुरी-पांखुरी के लिए दिया गया।

सुशील ठाकुर ‘साहिल’ की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में सम्मानित विभूति आचार्य नीरव ने परिवार मिलन को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने छंद के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अपनी पुस्तक की कुछ चुनिंदा कविताओं का पाठ कर सभागार को छंदमय एवं भावमय बना दिया।

चयन समिति की ओर से वरिष्ठ साहित्यकर डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी ने पुस्तक चयन में आने वाली चुनौतियों को साझा करते हुए कहा कि आज भी छंद लालित्य से ओत-प्रोत ऐसी कविताएं लिखी जा रही हैं इससे हम सब का साहित्य सचमुच समृद्ध हो रहा है।

समारोह की प्रधान वक्ता गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज की सह प्राध्यापिका एवं साहित्यिक क्षेत्र में विशेष स्थान रखने वाली विदुषी डॉ. रेशमी पांडा मुखर्जी ने चयनित पुस्तक पर अपनी विशेष टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पुस्तक अपने छांदसिक स्वरूप, व्यंजनात्मक शैली, वैज्ञानिक सोच एवं भाव सौंदर्य वर्णन के कारण हृदय स्पर्शी है।

समारोह का शुभारंभ चित्रा नेवटिया द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।

संस्था की पूर्व अध्यक्ष दुर्गा व्यास ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था का संक्षिप्त परिचय दिया,पूर्व सचिव अंजु गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया

सम्मान समारोह में महावीर प्रसाद मानकसिया, विनीता मनोत,सुधा चूड़ीवाल,,हरिमोहन मरदा,डाॅ प्रेमशंकर त्रिपाठी,सुशील साहिलएवं अरुण चूड़ीवाल ने आदरणीय नीरव जी को तिलक विभूषित कर पुष्पहार, शाल,सम्मान पत्र,श्रीफल, प्रतीक चिह्न एवं ५१००० की राशि अर्पित कर नमन निवेदित किया।गौरीशंकर अग्रवाल अजयेन्द्र त्रिवेदी, बी के त्रिपाठी, सुरेश चौधरी, गिरिधर राय,रंजना झा,शशि लाहोटी,उषा श्रीवास्तव आदि महानगर के कई साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में यह समारोह सुसंपन्न हुआ।

समारोह को सफल बनाने में कुलदीप मनोत,आशाराज कानूनगो,राजेश रुंगटा सुनन्दा रुंगटा राजेश चतुर्वेदी,अमिता चतुर्वेदी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन किया राजेन्द्र कानूनगो ने।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *