अतुलनीय, अविस्मरणीय, अनुकरणीय अंतहीन प्रकाश —

प्रकाश चाचा मेरे
अभिमान, जाने कहाँ
चले गए,दिवस श्री
पूजन पर्व प्रकाश
अनुष्ठान॥
भारतवासी था,मना
रहा था पर्व,दी
प्रकाश,श्री-पूजन
वन्दन विश्वास॥
रूठ गए अपनी ही
काया-आभा-अस्तित्व,
प्रकाश की चकाचौंध में,
मेरे हृदय, हस्ती, साँसो
धड़कन की मस्ती,
परम पूज्य श्री प्रकाश॥
वर्ष उन्नीस सौ पैंतीस,
जून तीस,अवनि पर
आना, परम ओज-तेज
श्री प्रकाश!!
धैर्य-धीर, सौम्य-विनम्र,
शील-गुण-ज्ञान-मर्म-धर्म,
मानवता-अभिमान प्रकाश!!
सुरति-नारायण की
इच्छा-अभिलाषा,
गौरव-तेज सुपुत्र,
माँ भारती के गौरव
तेज, है प्रकाश॥
प्रश्न-फूटीत सूर्य से
आभा-ऊर्जा,
चन्द्र-चाँद से श्रेष्ठ,
मनुज-मानवता
सेवक प्रकाश॥
असहाय-वंचित अभिभावक,
राष्ट्र सेवक,देवभूमि
देवरिया, सिरजम-मणि
कुल गौरव साकार॥
काया-मन निर्विवाद,
निर्विरोध, निर्विकार,
सीमाओं के प्रहरी,
भारतीय सेना के पुरुष,
पराक्रम-पुरुषार्थ प्रकाश॥
पूर्वांचल स्वाभिमान
स्वर,आवाज-अंदाज़
अरमान, अवनि आकाश॥
भारत के कण-कण से
गूँज रही आवाज,
ओज-तेज के परम
प्रकाश, परम प्रकाश॥
काया छोड़ चले, आत्म
चेतना की मोक्ष-यात्रा,
परिनिर्वाण प्रकाश॥
परमात्मा की छाया,
अब आप स्वर्ग-सर्ग
सत्यार्थ,आप जीवन के
सद्कर्मों का वर्तमान
प्रकाश-शशांक॥
प्रार्थना मैं नहीं करता,
ईश्वर से अपने चरणों में
दें स्थान,जीवन-पथ
सद्कर्मपरमार्थ, आपको
ईश्वर का है वरदान॥
हे चाचा प्रकाश
पितृ-सत्ता की भाषा
भाव,श्रद्धा-आस्था है
हमारी,पितृ-शिरोमणि
सुरति सत्य प्रकाश॥
परमात्म जीवेत् जाग्रत्
शशांक-अभिमान॥
The Wake News Portal & Magazine