Saturday , August 1 2026

डाक मुंशी अजायब राय

धनपत राय -(प्रेम चंद्र )

 

डांक मुंशी अजायब राय

आनंदी देवी कायस्थ कुल

परिवार!!

 

विद्वत भूमि ज्ञान भक्ति

अवनि बराणसी विश्वेश्वर

निवास लामही जिसका

एक गांव!!

 

धनपतराय,प्रेमचंद्र

परतन्त्र राष्ट्र मे जन्मे

परतंत्रता वेदना हुक

अभिव्यक्ति राष्ट्र समाज

समय काल!!

 

असमानता कुरीति

भेदभाव मानव मानवता

शत्रु प्रेम चंद्र कि दृष्टि

दिशा दृष्टिकोण प्रभाव!!

 

गिरते सम्बन्धों स्तर कि

प्रेरणा मेला ईद ईदगाह

जलते हाथ दादी के

लोहे का चिमटा कोमल

भाव!!

 

असमानता छुआ छूत

नारी उत्पीड़न बाल

विवाह विधवा विवाह

स्वंय निवारक उदाहरण

धनपत राय!!

 

शिव रानी देवी बाल

विधवा से किया दूसरा

विवाह प्रथम पत्नी

देहावसान उपरांत!!

 

 

महात्मा गाँधी का आवाहन

असहयोग आंदोलन का

समय काल स्कूल इंस्पेक्टर

नौकरी का त्याग!!

 

सदी उन्नीसवीं दशक

प्रथम उन्नीसवीं साहित्य का

उदय सूरज लेखन नबाब

राय से प्रथम कृति अब

तक अप्रकाशित गुमनाम!!

 

उर्दू अरबी फ़ारसी हिंदी

अंग्रेजी सिद्ध हस्त साहित्य

शिखर प्रेम चंद धनापत राय!!

 

प्रथम कहानी सौत

सरस्वती पत्रिका का

अभिमान सेवासदन

प्रथम उपन्यास!!

 

नमक का दरोगा

प्रासंगिक आज भी

जनता के लिए भय

भ्रष्टाचार साम्राज्य!!

 

नाटक कहानी उपन्यास

लघु कथा साहित्य शस्त्र से

धनपत राय का सामाजिक

प्रशासनिक व्यवस्था परम्परा

पर प्रहार!!

 

सरस्वती, चाँद, माधुरी,

मर्यादा सुधा समकालीन

उर्दू हिंदी विख्यात पत्रिका

प्रसंग दबंग प्रेम चंद्र

धनपत राय!!

 

लेखक शिक्षक पत्रकार

आदर्शओंमुख यथार्थवाद

हंस पत्रिका सम्पादक

प्रेस सरस्वती के क्रेता

हानि से समाप्त!!

 

फ़िल्मी दुनियां मे

पटकथा लेखन तीन

वर्षो का अल्प काल

फ़िल्म कल्पना कहानी

भाये ना धनपत राय!!

 

धनपत राय काल खंड

क्रांति शांति चिंगारी

ज्वाला समाज!!

 

राष्ट्र शासन प्रशासन

भय भ्रम भ्रष्टाचार

सन्देश सुधार!!

 

याद रखेगी दुनियां

लमही धनपत राय!!

 

बता दिया दुनियां को

जिसने सामाजिक

विज्ञान!!

 

लघु कथा नाटक कहानी

उपन्यास साहित्य समाज

के आयाम!!

 

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *