Wednesday , August 19 2026

मैं तो मस्त कुड़ी हूं

  मैं तो मस्त कुड़ी हूं

 

 

मैं  तो अभी अल्हड़,मस्त कुड़ी हूं

अपने मन से नाचूंगी,गाऊंगी

कोई करेगा मेरे साथ शैतानी

थप-थप करके थप्पड़ लगाउंगी

 

घर पर भी पढ़ना-लिखना, खेलना

फिर तैयार होकर स्कूल भी जाउंगी

स्कूल में हर टीचर से ले लूंगी‌ ज्ञान

कार्यक्रमों में भाग ले, न शर्माउंगी

 

सखियों संग शेयर करुंगी नोट्स

फिर गप-गप, गोलगप्पे खाऊंगी

पढ़-लिख हासिल करूंगी मुकाम

देश का नाम जग में चमकाउंगी

 

रावेल पुष्प

* नेताजी टावर

कोलकाता – 700047.

मो. 9434198898

ईमेल: rawelpushp@gmail.com

 

 

 

 

 

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *