Friday , May 29 2026

गंगा दशहरा महोत्सव

गंगा समग्र दक्षिण बंगाल द्वारा गंगा दशहरा महोत्सव

पुण्य सलिला पापनाशिनी जाह्नवी भागीरथी माँ गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा महोत्सव शिवपुर लांच घाट हावड़ा में गंगा समग्र दक्षिण बंगाल द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक विद्वानों द्वारा पंचांग पूजन के साथ माँ गंगा का विधिवत पूजन किया गया। समारोह के यजमान सज्जन कुमार बंसल के प्रतिनिधि द्वारा माँ गंगा के सहस्र नाम से १००० कमल के फूल और सिन्दूर द्वारा अर्चन किया गया। काशी के पांच विद्वानों ने दिव्य गंगा महाआरती किया। समारोह की अध्यक्षता गंगा समग्र पश्चिम बंगाल के संरक्षक आचार्य डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय ने किया। स्वागत संबोधन एवं संस्था का परिचय गंगा समग्र दक्षिण बंगाल के आरती प्रमुख रमाकांत पण्डित ने दिया।

अतिथियों का अभिनन्दन अंगवस्त्र प्रदान कर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक पूर्वक्षेत्र श्री रमापद पाल ने गंगा की महिमा का वर्णन किया। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेड परेड मैदान में २०२३ में आयोजित लक्ष कण्ठे और २०२५ में आयोजित पांच लाख कण्ठे गीता पाठ के मुख्य सूत्रधार एवं प्रेम मन्दिर रिसड़ा के स्वामी श्री निर्गुणानन्द जी महाराज ने माँ गंगा के अवतरण के साथ ही निर्मल गंगा अविरल गंगा पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि सनातन संस्कृति संसद के उपाध्यक्ष स्वामी श्री सर्वानंद अवधूत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह अध्यक्ष गंगा समग्र पश्चिम बंगाल के संरक्षक आचार्य डॉ राकेश कुमार पाण्डेय ने अध्यक्षीय संबोधन किया। गंगा समग्र दक्षिण बंगाल की संरक्षिका खन्ना माँ ने अपना उद्गार व्यक्त किया।आभार ज्ञापन संजय उपाध्याय ने किया। समारोह का मुख्य आकर्षण मुम्बई से पधारे अंतरराष्ट्रीय सुन्दरकाण्ड भजन गायक पं प्रेम प्रकाश दुबे ने गंगा महिमा एवं मधुर भजन गायन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।भजन गायिका रंजना तिवारी और गणेश चौरसिया ने भी अपने कर्णप्रिय भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंच का कुशल संचालन महावीर प्रसाद रावत ने किया।घाट पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा भक्त उपस्थित थे।

इस अवसर पर कुलदीप माइती,विनय दुबे,मनोज तिवारी,विकास धनानियां,उदित खेरिया, बसन्त सेठिया,विजय पाण्डेय, डॉ यश खेरिया, महेश केडिया, राजू लाठ, जतिन सेवक,अपूर्वा पाण्डेय,सोमनाथ अडुकिया,चिरागजी सहित अनेकानेक गणमान्य विशिष्टजन उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगा समग्र दक्षिण बंगाल के रामकिशुन साव,राजेश पाण्डेय,विकास सिंह, पीतमदास,पंकज साव, विवेक चौबे,गीता देवी पण्डित,चित्रा राय,रूबी पाण्डेय की भूमिका उल्लेखनीय रही।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *