Wednesday , August 5 2026

परिवार मिलन द्वारा पावस गीतांजलि

*सम्पन्न हुआ परिवार मिलन द्वारा पावस गीतांजलि*

 

कोलकाता 5 अगस्त। महानगर के राष्ट्रीय सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागरण केन्द्र, परिवार मिलन के तत्वावधान में श्रावण माह की रिमझिम वर्षा से भींगी धरा एवं हिरियाली से भरे बाग-उपवन के आनन्दमय अवसर पर देश-विदेश में अपनी गायकी से श्रोताओं को आनन्दित करने वाले सुप्रसिद्ध गायक कलाकार श्री सुप्रिय दत्ता द्वारा पावस गीतांजलि कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न रागों में प्रस्तुत सावन माह से संदर्भित होने गायन से स्थानीय ज्ञानमंच सभागार में उपस्थित श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर श्री सुप्रिय दत्ता की सुपुत्री बाल कलाकार सुश्री देवात्मयी ने भी अपने मधुर कण्ठ से कविगुरु रवीन्द्र नाथ के गीत की प्रस्तुति की।

सावन के संगीतमय फुहार में श्री दत्ता के साथ चिरंजीत मुखर्जी (तबला), देवर्षी अधिकारी (हारमोनियम), स्वराजीत रतुल गुहा (बाँसुरी) एवं सुप्रिय दत्ता के शिष्य देवाश्री एवं सुदर्शन खटुआ ने सितार पर संगत की। कार्यक्रम का समापन श्री दत्ता के शिष्यगणों द्वारा भारत माता के वंदन – वन्दे मातरम् से किया गया।

संस्था अध्यक्ष अरुण चूड़ीवाल से सभी कलाकारों एवं अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के वरीष्ठ सदस्य विजय कुमार झुनझुनवाला ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की पूर्वाध्यक्ष दुर्गा व्यास ने तथा संस्था के प्रधान सचिव श्रीमती विनीता मनोत ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस संगीतमय आयोजन में महावीर मणक्सिया, विनोद कुमार कन्दोई, करुणा गुप्ता, सुधा चूड़ीवाल, मुक्ता नैन, चित्रा नेवटिया, मारुति मेहता के साथ महानगर के अन्य संगीत प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति से आयोजन सम्पन्न हुआ।

संस्था के सचिव अमित मूंदड़ा, अंजु गुप्ता, अजीत बच्छावत, रोहित व्यास आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *