मैं तो मस्त कुड़ी हूं
मैं तो अभी अल्हड़,मस्त कुड़ी हूं
अपने मन से नाचूंगी,गाऊंगी
कोई करेगा मेरे साथ शैतानी
थप-थप करके थप्पड़ लगाउंगी
घर पर भी पढ़ना-लिखना, खेलना
फिर तैयार होकर स्कूल भी जाउंगी
स्कूल में हर टीचर से ले लूंगी ज्ञान
कार्यक्रमों में भाग ले, न शर्माउंगी
सखियों संग शेयर करुंगी नोट्स
फिर गप-गप, गोलगप्पे खाऊंगी
पढ़-लिख हासिल करूंगी मुकाम
देश का नाम जग में चमकाउंगी
रावेल पुष्प
* नेताजी टावर
कोलकाता – 700047.
मो. 9434198898
ईमेल: rawelpushp@gmail.com
The Wake News Portal & Magazine