Wednesday , November 25 2026

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 

शहीद मीनार में मनाया गया गुरु नानक देव जी का  557 वां प्रकाश पर्व

कोलकाता। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व शहीद मीनार में पूरे उत्साह और श्रद्धा से मनाया गया, जिसमें नगर तथा आसपास के अंचलों से सिख श्रद्धालु तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर अमृतसर दरबार साहब से कीर्तनी जत्था भाई शौकीन सिंह तथा वहां के भूतपूर्व ग्रंथी ज्ञान मान सिंह तथा ढाडी जत्था भाई जसवीर सिंह वलटोहा ने गुरबाणी का गायन तथा सिख इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का उल्लेख किया। इसके अलावा खालसा स्कूलों के छात्रों तथा सिख फ़ोरम के सदस्यों ने भी गुरबाणी का गायन किया।
पूरे क्षेत्र में बंगाल सरकार की ओर से गुरुपर्व की बधाई देते हुए कई बोर्ड भी नजर आये।शहीद मीनार लगातार चल रहे लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने निःशुल्क भोजन किया।

 

शहीद मीनार में लंगर की तैयारी

 

 

प्रेषक रावेल पुष्प, वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/9434198898

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *