Sunday , November 29 2026

*कौमुदी उत्सव का मनोहारी आयोजन

*कौमुदी उत्सव का सफल आयोजन*

कोलकाता 28 नवंबर। विगत पाँच दशक से निरन्तर गतिमान महानगर की सुपरिचित संस्था परिवार मिलन ने रजनीगंधा सभागार में कौमुदी उत्सव का मनोहारी आयोजन किया। इस उत्सव में ख्याति लब्ध पीयूष कंठी मारुति मोहता ने गणेश वंदना एवं दीप स्तुति के साथ चंद्र ज्योत्सना और प्रेम के साहित्यिक गीतों एवं राजस्थान लोक गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। तत्पश्चात् जानीमानी कवयित्री स्वेता ‘स्वेतम्बरी’ ने भी अपने ब्रज भूमि से ज़ुड़े प्रेम परक छन्दों की प्रभावशाली प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित सभी सुधिजनों को ब्रजधाम की यात्रा कराई।

संस्थाध्यक्ष अरुण चूड़ीवाल एवं पूर्व अध्यक्ष दुर्गा व्यास ने अभ्यागतों का अभिवादन किया। स्वागत वक्तव्य देते हुए संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र कानूनगो ने कौमुदी पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि कौमुदी महोत्सव भारत की प्राचीन पारंपरिक सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है जिसे आज भी देश में कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। संस्था की प्रधान सचिव विनीता मनोत, पूर्व सचिव अंजु गुप्ता, अजीत बच्छावत एवं रोहित व्यास ने कलाकारों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जानी-मानी कवयित्री रचना सरन ने तथा संस्था के कोषाध्यक्ष विनोद कंदोई ने सफल कार्यक्रम हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सर्वश्री ईश्वरी प्रसाद टांटिया, महाबीर प्रसाद मनक्सिया, जगदीश चंद्र मूंधड़ा, अरुण मल्लावत, गौरीशंकर अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय ख्याति लब्ध संगीतकार सुप्रिय दत्त, राजेन्द्र खण्डेलवाल, सरला टांटिया, सुधा चूड़ीवाल, चित्रा नेवटिया, आशा राज कानूनगो की गरिमामय उपस्थिति थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका शुभा चूड़ीवाल, रीना व्यास, सुमन पुरोहित, राजश्री पारीक एवं संकल्प विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *