पुस्तक लोकार्पण : * जीवन और सपने*

वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस की आत्मकथा ” लाइफ : माई स्टोरी थ्रू हिस्ट्री “ को नए कलेवर के साथ अंग्रेजी भाषा में पुस्तक का रूप दिया क्राइस्ट द किंग चर्च के फादर सुनील रोजेरिओ ने और पुस्तक का नाम रखा हिज विज़न एंड हिज मिशन। इसी पुस्तक का हिंदी अनुवाद सदीनामा पत्रिका के सम्पादक जितेंद्र जितांशु ने ‘ जीवन और सपने ‘ नाम से किया। ३३ शेक्सपीअर सारणी के सभाकक्ष में इस पुस्तक का लोकार्पण साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति में ताजा चैनल के चेयरमेन विशम्भर नेवर ने किया ।
कार्यक्रम का आरम्भ पुस्तक के लेखक फादर रोजेरियो ने अपनी पुस्तक ‘ हिज विजन हिज मिशन ‘ पर प्रकाश डालते हुए कहा: पोप फ्रांसिस के आने के पहले जितने भी पोप हुए वे जनता से दूरी बना कर रखते थे जबकि पोप फ्रांसिस ने चर्च से बाहर जाकर जरूरतमंदों से मिलना आरम्भ कर दिया। चर्च के दरवाजे भी उनके लिए खोल दिए. ये एक अलग ही अनुभव था वेटिकन निवासियों के लिए। पोप कहते थे कि ईश्वर की सच्ची सेवा जरूरतमंदों की सेवा करने से ही होती है।
जितेंद्र जीतांशु : अनुवादक ‘जीवन और सपने ‘
वेटिकन सिटी के प्रमुख दिवंगत पोप फ्रांसिस की सबसे अच्छी बात ये है कि उन्होंने जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी और उनसे खुले दिल से मिले साथ ही ये सन्देश भी दिया कि पोप को चर्च से बाहर जाना चाहिए और गरीबों से मिलना चाहिए। जितांशु के अनुसार अंग्रेजी पुस्तक ‘हिज विज़न एंड हिज मिशन’ का अनुवाद करने से पहले उन्होंने ईसाई धर्म को गहराई से जाना । इस किताब के माध्यम से यूरोप की कुछ बस्तियों और गरीबी के बारे में जानकारी मिली, साथ ही ये भी जाना कि पोप फ्रांसिस, दृढ़ता से उनके साथ खड़े थे। पोप की प्रोग्रेसिवनेस पर बात होनी चाहिए और उनके योगदान को भी सराहना मिलनी चाहिए।
सिराज खान बातिश : हर धर्म में अच्छाइयां भी है और बुराइयां भी उन पर भी चर्चा होनी चाहिए , ये किताब आलोचनात्मक नहीं है। हिंदी में पोप को लाना एक सराहनीय पहल है.
डॉ शिप्रा मिश्रा : किताब को पुस्तकालयों तक पहुंचाना आवश्यक है । भाषा धर्म की बाध्यता नहीं है साहित्य का काम है अच्छाइयों की समीक्षा करना।
राम नारायण झा : आत्मवादी चिंतन सबका एक ही होता है किंतु धार्मिक चिंतन सिर्फ प्रचार कहलाता है । विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म को आगे आना चाहिए।
ताजा चैनल के चेयरमैन , विशम्भर नेवर : वेटिकन सिटी एक साम्राज्य जिसका राजा पोप। जब मै यूरोप ट्रिप पर था तब मै पोप फ्रांसिस से मिला था मैंने देखा। मैंने देखा वे खुली जीप में बैठकर चर्च से बाहर में निकले। बाहर में भीड़ बहुत थी उन्होंने एक औरत के बीमार बच्चे को अपनी गोद में लिया, ये देखकर मै समझ गया कि वे जमीन से जुड़े व्यक्ति है। मैंने भी उनके पास जाकर मुलाकात की। पुस्तक विमोचन का मतलब महज श्रद्धांजलि देना नहीं है वरन पुस्तक के सामाजिक हित से सम्बंधित विचारों को अपनाना है। ज्ञान कही से भी मिले उसे लेना चाहिए। और किसी धर्म , जाति के लिए गलत धारणा नही बनानी चाहिए। अच्छाइयों का प्रचार होना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन शकुन त्रिवेदी ने किया और कहा – की पोप की ये पंक्ति ” घृणा आत्मा को मार देती है।” समाज के लिए एक अनुकरणीय सन्देश है साथ ही पोप के उस सन्देश को भी उद्धृत किया जिसमें पोप ने इतिहास से सबक ले कर की गई भूल को पुनः न दोहराने की बात कही है।
मीनाक्षी सांगनेरिया ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि हो सकता है कल को कुछ लोग पोप फ्रांसिस की पुस्तक को लेकर अनावश्यक टिप्पड़ियां करे किन्तु अच्छा काम और उसका प्रचार होना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में जैस्मिन खान ने गजल सुनाई।
इस अवसर पर उपस्थित थे : प्रदीप धानुक, बबीता मंडाना, इरफ़ान शेर , नासिर अहमद शमीम , अदनान रेजा, उवेश असलम, संजीव गुरुंग, नीमा मुक्तान निष्कर्ष, राम नाथ बेखबर, हीरा लाल साव, अमृता चतुर्वेदी, मीनाक्षी सांगानेरिया, गोपाल भितरी कोटि, राम नारायण झा , डॉ अभिज्ञात, राम पुकार सिंह, संजीव दुबे, मालविका भट्टाचार्य, रीता चंद्रा पात्रा, कैलाश शर्मा.

– शकुन त्रिवेदी
The Wake News Portal & Magazine