Tuesday , May 12 2026

वैसाखी के मौके पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम 

सिख नारी मंच का वैसाखी के मौके पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

                 वैसाखी कार्यक्रम का एक दृश्य 
कोलकाता। कोलकाता सिख नारी मंच ने  भारतीय भाषा परिषद् के सौजन्य से बैसाखी के उपलक्ष में परिषद सभागार में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पंजाबी के लोक नृत्य भांगड़ा, गिद्दा तथा और भी कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए ।इस मौके पर नारी मंच के संस्थापक सरदार नरेंद्र सिंह द्वारा लिखित नाटक-  लोहड़ी धीयां दी का  मंचन हुआ, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक विशेष प्रस्तुति रही।
 इस अवसर पर जेआईएस विश्वविद्यालय के कुलपति सरदार तरणजीत सिंह, निदेशक सरदार सिमरनप्रीत सिंह और  रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर सरदार नरेंद्र सिंह विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सरदारनी कमलजीत कौर मजीठिया इस अवसर पर सिख एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित की गईं।गौरतलब है कि बंगाल में पंजाबियत की झलक  दिखाने वाले इस सालाना कार्यक्रम का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/9434198898.

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *