Friday , June 19 2026

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

                   त्योहार है यह राखी का

त्योहार है यह राखी का

बहन कैसी भी हो अच्छी होनी चाहिए

भले बुरे सभी भावों में बहना या बेटी की गलती

भाई बेटा कुछ भी करे सीखे बहना सिर्फ सहना ही

प्रेम करे  प्यारे भाई से

प्रश्न उठता रहा सदैव ही

क्या उस धागे मात्र से ही

रक्षा किसी की हो पाएगी

समय के साथ राखी भी

बाजारवाद से जा टकराई हैं

कौन सी बहन कितने की

राखी लाई है उसने कौन सा दायित्व निभाया

विवाह बाद और पहले में अंतर खूब समझ में आता

उपहारों और रूपयों पैसे से प्रेम को तौला जाता

मन से वह बचपन की बातें कब की रफूचक्कर हो जातीं

मैली कुचैली यादें अहंकार में पलती रहतीं

बहना भाई से और भाई बहना से दूर दूर ही रहते

वे बीती बातें आपस की कभी नहीं कर पाते

यह एक इवेंट सा लगता खानापूर्ति का बहाना बनता

हर त्योहारों की एक समाप्ति तारीख होती है

साल भर में एक दिवस बन कर आते हैं

रिश्तों की इस मिठास में कड़वाहट भी अपना रंग दिखाते

अच्छा बुरा सभी मिलकर मनुष्य भाव बनते रहते

@डॉ वसुंधरा मिश्र, भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज, कोलकाता

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *