Thursday , May 7 2026

दिगंबर जैन मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास

*हिन्दमोटर में दिगंबर जैन मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास संपन्न*

 

तीन दिवसीय आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

हिन्दमोटर, 5 मई। हिन्दमोटर दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर निर्माण हेतु 1 से 3 मई 2026 तक भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 23 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित कमल कुमार जैन शास्त्री के सान्निध्य में प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए जिसमें कोलकाता, हुगली एवं हावड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ के सहभागी बने।
विभिन्न पुण्यार्जक परिवारों द्वारा मुख्य शिला, रत्न शिला, स्वर्ण शिला, रजत शिला, ताम्र शिला, पाषाण शिला व सामान्य शिला  स्थापना की गई।
भोपाल के संगीतकार विक्की एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
ट्रस्ट अध्यक्ष श्री पवन मोदी ने कहा कि यह मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।”
सह-अध्यक्ष श्री अखिलेश पाटनी ने कहा कि यह मंदिर समाज की एकता, सहयोग और समर्पण का प्रतीक रहेगा। मंत्री सीए श्री महेंद्र कुमार पाटनी ने बताया, “मंदिर निर्माण केवल एक संरचना नहीं, बल्कि यह भावी पीढ़ी के लिए धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक शिक्षा का केंद्र होगा।”
मंडप उद्घाटनकर्ता श्री बीरेन्द्र पाटनी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जुड़ाव हिन्दमोटर से सदैव रहा है और आगे भी बना रहेगा।
ध्वजारोहणकर्ता श्री निर्मल बिंदायका ने कहा कि हिन्दमोटर में जैन मंदिर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब साकार हो रही है।
श्री दिनेश पाटनी (ओम कैपिटल) ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति धर्म के प्रति समाज की गहरी आस्था का प्रमाण है।
श्री संजय काला (मानभद्र) ने इसे हिन्दमोटर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक उपलब्धि बताया।
ट्रस्टी श्री मनीष गंगवाल एवं श्री सुनील पहाड़िया ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दमोटर के युवाओं का विशेष योगदान रहा जिनमें सर्वश्री संतोष सेठी, संजय रांवका, आनंद पाटनी, हर्ष सेठी, सरोज बड़जात्या, भाग चंद लुहाड़िया एवं  सुभाष छाबड़ा प्रमुख रहे। कार्य मंत्री श्री संजय रांवका ने बताया कि शाश्वत महिला मंडल की महिलाओं की सराहनीय भूमिका के अतिरिक्त सर्वश्री प्रेमचंद काशलीवाल, सुभाष जैन, सरोज सेठी, प्रसन्न पांड्या, महावीर सेठी, श्रीमत सेठी, प्रदीप गंगवाल, सुरेंद्र पाटनी, संजय ठोल्या, महेंद्र गंगवाल, संजय गंगवाल, संजय सेठी, कपिल जैन, पारस पाटनी, मनीत जैन, भागेश गंगवाल, आलोक पाटनी, पीयूष गंगवाल, आयुष गंगवाल, खुशाल सेठी, साहिल बड़जात्या, विकास काला एवं समाज के अनेक गणमान्य के सहयोग से यह पावन आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *