Saturday , December 6 2025

अरमानों के आसमान पर लहराता तिरंगा

अरमानों के आसमान पर लहराता —

 

 

अरमानों के आसमान पे लहराता

जन गण मन कि शान

वंदे मातरम का सम्मान

भारत का अभिमान।।

गंगा की धाराओं की

कल कल कलरव की आवाज

सत्य अहिंसा का गांधी जय जवान

जय किसान।।

अरमानों के आसमान पे लहराता

जन गण मन कि शान

वंदे मातरम का सम्मान

भारत का अभिमान।।

भारत की माटी की कण कण

की ललकार जागो भारत के नौ

जवान ।

नए जोश में

नए आज से

नए तेज से

करने भारत का

नव निर्माण।।

अरमानों के आसमान पे लहराता

जन गण मन कि शान

वंदे मातरम का सम्मान

भारत का अभिमान।।

आजाद मुल्क लम्हे लम्हे

की है यही पुकार

श्रमेव जयते

कर्मेव जयते

के जन जन

का देश महान।।

अरमानों के आसमान पे लहराता

जन गण मन कि शान

वंदे मातरम का सम्मान

भारत का अभिमान।।

जय हिंद जय भारत

आजादी के दीवानों

के त्याग बलिदान की

स्वतंत्रता गणतंत्र राष्ट्र

भारत की गौरव गरिमा

मान।।

अरमानों के आसमान पे लहराता

जन गण मन कि शान

वंदे मातरम का सम्मान

भारत का अभिमान।।

 

नांदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *