Friday , June 19 2026

एकता का प्रतीक रथयात्रा

एकता का प्रतीक श्री जगन्नाथ रथयात्रा:  नागालैंड के राज्यपाल एल ए गणेशन

रथयात्रा आरम्भ करने से पहले झाड़ू लगाते नागालैंड के राज्य्पाल माननीय एल ए गणेशन एवं श्री श्री समीरेश्वर महाराज (न्यू बैरकपुर,बीराटी)

 

“प्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा वो त्योहार है, जिसमे जात – पात नही देखा जाता बल्कि सभी जाति के लोग श्रद्धा से रथ खींचते है। यही एकता का उदाहरण है।” नागालैंड के राज्यपाल एल ए गणेशन जी  ने ” विश्व सेवाश्रम संघ  के रथयात्रा कार्यक्रम में अपने उदगार व्यक्त किए।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व  सेवासंघ के आश्रम में सैकड़ों की भीड़ की उपस्थिति में रथयात्रा के आरंभ होने से पहले, राज्यपाल महोदय को आश्रम के महाराज

श्री श्री समीरेश्वर जी ने आश्रम के प्रांगण में निर्मित जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करवाए तत्पश्चात रथ यात्रा आरंभ होने से पहले चांदी की झाड़ू से जमीन झाड़ी गई, दूध,मिठाई के प्रसाद वाली मटकी फोड़ी गई। बताशे का प्रसाद राज्यपाल महोदय ने उपस्थित श्रद्धालुओं में वितरित किया एवम आरती करके  रथ यात्रा प्रारंभ की।

माननीय राज्यपाल एल ए गणेशन  के साथ, श्री श्री  समीरेश्वर महाराज, शास्त्रीय संगीत की मल्लिका स्वर्गीय गिरिजा देवी की पुत्री नृत्यांगना सुधा दत्त जी  धनपत अग्रवाल जी मंच पर आसीन थे।
अमितानंद जी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
शुभ्रा ,शकुन त्रिवेदी, राजेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *