प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता

कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय संस्था रचनाकार भारत फाउंडेशन द्वारा भाषण प्रतियोगिता श्रृंखला की तीसरी कड़ी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया,जिसका विषय था- 21वीं सदी में प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता , जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
संस्था अध्यक्ष रचना सरन ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल एवं श्रोताओं का स्वागत किया और उन्हें प्रतियोगिता के निर्णायक बिंदुओं से अवगत कराया।संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं शिक्षिका प्रिया श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।
निर्णायक के रूप में रेलवे अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, व्याख्याता व शिक्षाविद् रेशमी पांडा मुखर्जी,विवेक कुमार लाल, नुपुर श्रीवास्तव और रचना सरन उपस्थित रहे।
रानी कुमारी महतो ने प्रथम, सुमन कुमारी राम ने द्वितीय और वर्षा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर युगांडा से विश्व प्रसिद्ध कवि एवं रचनाकार के विदेश विभाग के प्रभारी श्री अजय गोयल जी के आगमन पर संस्था के संस्थापक सभापति सुरेश चौधरी जी एवं संस्था के सदस्यों ने मुक्ताहार ,मोमेंटो एवं पश्चिम बंगाल के पारंपरिक चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया और उनके कर कमलों से विजेताओं को पुरस्कृत करवाया गया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में अजय गोयल के मनभावन गीतों का सभी ने आनंद उठाया।
प्रेषक: रावेल पुष्प, वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/9434198898.
The Wake News Portal & Magazine