Saturday , August 1 2026

प्रेमचंद्र: एक जीवन, का हुआ शानदार प्रदर्शन

फ़िल्मकार गुलबहार सिंह की फ़िल्म

फिल्म निर्देशक गुलबहार सिंह

 

कोलकाता। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146 वीं जन्म जयंती पर वैसे तो नगर की कई सभा संस्थाओं है अपने-अपने तरीके से कार्यक्रम आयोजित किये, लेकिन देश की अग्रणी नेशनल लाइब्रेरी के भाषा भवन में दूरदर्शन द्वारा निर्मित फिल्मकार गुलबहार सिंह के निर्देशन बनी फिल्म प्रेमचंद: एक जीवन प्रदर्शित की गई जो इस दिन आकर्षण का खास केंद्र रही। रशीद इकबाल की पटकथा पर आधारित यह फिल्म चार भागों में बनी थी, जिसमें फिल्म जगत के समर्थ अभिनेता इरफान खान ने प्रेमचंद की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा टाॅम अल्टर तथा कोलकाता के कई रंगकर्मियों की भूमिकाएं थीं,मसलन संजीव शुक्ला, अशोक मेहरा, सुधीर निगम, मंजुला सिंह तथा अन्य।ये पूरी फिल्म लगभग चार घंटों की थी, जिसमें प्रेमचंद के बचपन की घटनाओं,जन्म,खेलकूद, मदरसे में पढ़ाई, नौकरी के विभिन्न पड़ाव तथा लेखन के कई पहलुओं के अलावे उनकी विपन्न आर्थिक स्थिति का ख़ासा चित्रण हुआ है। इस पूरी फिल्म में पार्श्व से कलकत्ता आकाशवाणी से वर्षों तक जुड़े प्रीतम खन्ना की गुरु गंभीर आवाज एक सूत्रकार की प्रभावी भूमिका बखूबी निभा रही थी।

 

फिल्म प्रदर्शन के बाद कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों से सम्मानित निर्देशक गुलबहार सिंह ने फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके साथ ही इस बात के लिए क्षोभ भी व्यक्त किया कि इतनी मेहनत और शोध के बाद तैयार इस फिल्म को दूरदर्शन द्वारा कम से कम उनके जन्मदिन पर अवश्य प्रसारित किया जाना चाहिए,जबकि दूरदर्शन के अधिकारियों को इस बाबत वे लिखित अनुरोध तथा सुझाव भी दे चुके हैं।

 

सभी प्रबुद्ध श्रोता और कॉलेज के विद्यार्थी फिल्म के प्रदर्शन से काफी़ समृद्ध हुए।

प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/9434198898.

 

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *