आया सावन झूम के

‘द वेक ‘ एवं श्रीमती शोभा गुप्ता द्वारा सावन के उपलक्ष में ‘आया सावन झूम के,’ एक रंगा – रंग कार्यक्रम का आयोजन राजकमल बिल्डिंग में श्रीमान रामलाल गुप्ता जी के सम्मेलन कक्ष (कांफ्रेंस रूम ) में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सावन के महत्व को एक बार फिर से तरोताजा करना था एवं उसकी हरीतिमा तथा बारिश की रिमझिम फुहारों का आनंद गानों के स्वर और नृत्य द्वारा आत्मीय स्वजनों के समक्ष प्रस्तुत करना था।

अत्यंत अनौपचारिक माहौल में सभी मित्र- मंडली एक दूसरे के साथ मिलकर हर्षित हुए और कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का आरम्भ 11 वर्षीय त्रिशान ने गणेश वंदना गा कर किया तथा 4 वर्ष की बच्ची त्रिषया ने सरस्वती वंदना गायी। शुभ्रा त्रिवेदी, दीपक दुबे, विशन सिखवाल , भरत शाह , सुनीता जैन, यास्मीन खान, आशा त्रिपाठी, वी अरुणा, सुमन अग्रवाल ने गीत गाकर सबको थिरकने के लिए बाध्य कर दिया।
कार्यक्रम की रूपरेखा मंजू पोद्दार ने तैयार की एवं शकुन त्रिवेदी ने संयोजन किया था इस अवसर पर उपस्थित थे , सुधीर निगम, सुनीता निगम, ओमप्रकाश लड्ढा, ओमप्रकाश मिश्रा , भरत बैद , मोनिका सिखवल, फिरदौस लोदी , मीनाक्षी सांगनेरिया, अमिता पुरोहित , विकास पोद्दार आदि।
⁸
The Wake News Portal & Magazine