प्रेम और निश्छल भावनाओं का त्यौहार, रक्षाबंधन
द वेक एवं फोर्ट विलियम के तत्वाधान में सैनिक भाइयों को राखी बांधने का आयोजन 14 बिहार यूनिट के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर यूनिट के तमाम जवानों ने खुश होकर राखी बंधवाई किंतु कुछ एक पल भावुक कर देने वाले भी थे जैसे – जब एक जवान ने अपनी जेब से एक राखी निकाल कर ‘ द वेक ‘ टीम की एक महिला को देते हुए कहा की ” आप इसे भी बांध दीजिए.”
रक्षाबंधन, कच्चे धागों का वो पवित्र त्योहार है जिसमे भाई -बहन एक दूसरे से मिलकर अपने बचपन की मासूम यादों को ताजा करते है और अपनी बढ़ती उम्र को नजरंदाज कर फिर से बच्चे बन जाते है।
इस अवसर पर द वेक टीम की सदस्याओं ने जवान भाइयों की लंबी उम्र और सुरक्षा की मंगलकामना के साथ राखी बांध कर सभी को मिठाई खिलाई।
छोटी बच्चियों , माशा एवम तियु ने सभी जवानों को चाकलेट बांटी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मेजर मानिक घोष और जवानों का सहयोग अप्रतिम था।
कार्यक्रम का संयोजन शकुन त्रिवेदी और सुमन अग्रवाल ने किया।
द वेक टीम से उपस्थित थे , शुभ्रा त्रिवेदी, आभा तिवारी, शैलेश अग्रवाल, प्रकाश किला, जया दुबे, दीपक दुबे , सुधीर निगम, सुनीता निगम, अमिता पुरोहित, मीनाक्षी संगनेरिया, रीमा पांडे, मंजू मुंधरा, वी अरुणा, सुधा मिश्रा द्विवेदी, करिश्मा मिश्रा, यास्मीन खान, बानी श्री बाजोरिया, देवांशी आदि।

The Wake News Portal & Magazine
