Tuesday , September 22 2026

महर्षि दधीचि जयंती का आयोजन

महर्षि दधीचि जैसा महादान विश्व के इतिहास में नहीं मिलेगा — श्री उमेश राय

 

श्री उमेश राय अपना वक्तव्य देते हुए।

कोलकाता,21 सितंबर। विश्व के कल्याण के लिए दधीचि ने अपना देह दान कर दिया। ऐसे महादान का

उदाहरण विश्व के इतिहास में नहीं मिलेगा। दधीचि के जीवन आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें भी
परोपकार करना चाहिए। विभिन्न रूपों में प्रकट आसुरी शक्तियों को पराजित करना हमारा उद्देश्य होना
चाहिए।–ये विचार है पश्चिम बंगाल के शहरी विकास एवं नगरपालिका कार्य के राज्यमंत्री श्री उमेश राय के,
जो महर्षि दधीचि भवन में महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार कोआयोजित महर्षि दधीचि
जयन्ती पर बोल रहे थे।

 

समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व उप-मेयर एवं पार्षदा श्रीमती मीनादेवी पुरोहित ने महर्षि दधीचि को श्रेष्ठ
उपकारी ऋषि बताते हुए उनके आदर्शों के अनुरूप जनकल्याणमूलक कार्य रक्तदान, चक्षुदान, अन्नदान, संपत्ति
दान करने को प्रोत्साहन देना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस
अवसर पर समर्पित समाजसेवी, जनप्रिय नेता जोड़ासांको विधायक श्री विजय ओझा को समाज गौरव
सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान के प्रत्युत्तर में श्री ओझा ने दधीचि सेवा ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट
करते हुए युवकों को संगठित होकर समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आह्वान
किया। समारोह अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जोपट ने सभा में उपस्थित लोगों को महर्षि दधीचि जयंती की
शुभकामना दी। इस अवसर पर प्रारंभ में ट्रस्ट अध्यक्ष श्री प्रदीप सूंटवाल ने सपत्नीक मातेश्वरी दधिमथी
तथा महर्षि दधीचि की विधिवत् पूजा अर्चना की तथा सामूहिक आरती की गई। दोपहर में श्रीमती अनुपमा
आसोपा एवं श्रीमती पिंकी दाधीच व सहयोगी महिलाओं द्वारा मंगलपाठ किया गया। समाज के मेधावी
छात्रों को रजत पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सिट एण्ड ड्रा, मेंहदी रचना प्रतियोगिता,
निबंध एवं आरती थाली सज्जा प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में श्री बड़ाबाजार
कुमारसभा के अध्यक्ष श्री महावीर बजाज, श्री राहुल संतोष पाठक तथा रवीन्द्र सरोवर फ्रैन्ड्स फोरम के श्री
मुकेश पारख, श्री रतनलाल जोशी व सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ
साहित्यकार श्री बंशीधर शर्मा ने किया। मंगलाचरण श्री विकास जी पंडित ने और दधीचि वंदना प्रस्तुत की
श्री नवीन व्यास ने।

 

मंत्री श्री नारायण आसोपा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट अंतर्गत संचालन
होने वाले समाजकल्याण कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री सीताराम
तिवाड़ी, बालकृष्ण आसोपा, बालकृष्ण ओझा, मालचन्द बेहड़, देवकीनन्दन शर्मा, विजय कुमार रतावा, हरीश
आसोपा, आशाराम काकड़ा, सी.ए. परमानन्द तिवाड़ी, सुरेन्द्र जोशी, हरिप्रसाद पलोड़,अशोक कुमार शर्मा, मुकेश
पलोड़, किशन गोपाल, इन्द्र काकड़ा, रामदेव काकड़ा, पवन दायमा, बिमल दौलावत, बसन्त शर्मा, अनुपमा
आसोपा, संगीता दाधीच, मीनू सूंटवाल का सक्रिय सहयोग रहा।

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *