*संस्था के विशिष्ट सदस्यों का सम्मान*

कोलकाता 13 सितंबर। कर्मठता मनुष्य के व्यक्तित्व का वह उज्ज्वल गुण है, जो उसे निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इसी सद्प्रेरणा से प्रेरित होकर कोलकाता की सामाजिक संस्थाओं में से एक *आविर्भाव संकल्प* ने अपने विशिष्ट सदस्यों को उनकी कर्मठता एवं संस्था के उन्नति में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तित्व में अखिलानंद पांडेय, डॉ राम प्रकाश उपाध्याय, श्रीमोहन तिवारी, विजय कुमार उपाध्याय, राजकुमार ओझा, नरसिंह साव, रवींद्र साव, जगदीश जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, विवेक तिवारी, मुकुल साव, अरविंद कुमार चौधरी का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों के साथ सुरेंद्र पाठक, प्रकाश मिश्रा, आयुष उपाध्याय, पीयूष उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
The Wake News Portal & Magazine