बोरो स्तर युवा संसद प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोलकाता, 17 सितंबर 2026 : संसदीय कार्य विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बोरो स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए।
मित्रा इंस्टीट्यूशन (शाखा) में बोरो स्तर (बोरो – 9) पर कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं, जैसे युवा संसद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आशु भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता।
जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के छात्र मो. खतीब (कक्षा-9) ने निबंध लेखन में द्वितीय स्थान, रितिक पटेल (कक्षा-10) ने आशु भाषण में तृतीय स्थान और जफर इमाम (कक्षा-10) तथा मो. अरश्लान (कक्षा-10) ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युवा संसद में भी जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा।
छात्रों को इन प्रतियोगिताओं की तैयारी में विद्यालय के शिक्षकों नितेश्वर चौधरी, शाश्वती मुखर्जी और विनोद यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने सभी छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चक्र-10 की सब-इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल पायल भट्टाचार्य उपस्थित थीं।

The Wake News Portal & Magazine