*श्री देव दीप साहित्य संगम की मासिक काव्य गोष्ठी उल्लासपूर्वक सम्पन्न*
“बाबा रच-रच लिख भइयो” – सुमन झा ‘माहे’

गोरखपुर, 23 अगस्त 2026। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री देव दीप साहित्य संगम, गोरखपुर की मासिक काव्य गोष्ठी आज अपराह्न 2:00 बजे श्री विश्वकर्मा मंदिर, मानसरोवर, गोरखनाथ में सम्पन्न हुई।
संस्था के मुख्य ट्रस्टी श्री दिनेश गोरखपुरी ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री ओमप्रकाश पाण्डेय जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार पं. दानिका प्रसाद (इंजीनियर) जी उपस्थित रहे। गोष्ठी का सफल संचालन वरिष्ठ कवयित्री प्रेमलता ‘रसबिन्दु’ जी ने किया।
गोष्ठी के आरम्भ में कवयित्री वंदना मिश्रा जी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी कवियों ने उन्हें बधाई दी। तत्पश्चात वंदना मिश्रा जी ने माँ सरस्वती की भावपूर्ण वंदना प्रस्तुत की।
संचालिका के आह्वान पर हास्य कवि निर्मल कुमार ‘निर्मल’ जी ने अपने हास्य रस से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब वाहवाही बटोरी। इसके पश्चात डॉ. भारतेन्द्र सिंह जी ने रक्षाबंधन पर्व की महिमा पर गरिमामयी प्रस्तुति दी।
तदुपरान्त वरिष्ठ कवि नन्दलाल मणि त्रिपाठी ‘पीतांबर’ जी ने करवाचौथ व्रत की व्याख्या करते हुए अपनी चर्चित रचना “पियवा नाहीं अइले” सुनाकर सभागार को गुंजायमान कर दिया। वरिष्ठ कवयित्री सुमन झा ‘माहे’ जी ने वंदना मिश्रा जी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए अपनी मर्मस्पर्शी रचना “बाबा रच-रच लिख भइयो” प्रस्तुत कर खूब सराहना प्राप्त की। अंत में वंदना मिश्रा जी ने अपनी काव्य प्रस्तुति दी।

गोष्ठी में सावन, स्वतंत्रता, सामाजिक सरोकार एवं हास्य-व्यंग्य पर आधारित रचनाएँ आकर्षण का केंद्र रहीं।
*भवदीय,*
*दिनेश गोरखपुरी*
संस्थापक
*श्री देव दीप साहित्य संगम, गोरखपुर*
मो. 7080370740
The Wake News Portal & Magazine