सदीनामा एवं गीतेश शर्मा फाउंडेशन के तत्वाधान में “फ्रेम के बाहर” काव्य संग्रह का लोकार्पण हुआ

कोलकाता 21 अगस्त 26, सदीनामा एवं गीतेश शर्मा फाउंडेशन के तत्वाधान में ” फ्रेम के बाहर ‘ काव्य संग्रह का लोकार्पण हुआ। स्वागत किया कुसुम जैन ने ।
इस लोकार्पण के समय अवसर पर उपस्थित थे इस संग्रह के संपादक कवि जितेंद्र जीतांशु संग्रह के कवियों में कुसुम जैन, प्रियंकर पालीवाल, मनोज मिश्र, शिव प्रकाश दास , अमित अंबष्ट और समीक्षक गीता दूबे, कार्यक्रम की अध्यक्षता की सेराज खान बातिश ने।
इस कार्यक्रम में अन्य उपस्थित थे नेपाली कवि संजीव गुरुग, रावेल पुष्प, रामनारायण झा, मीनाक्षी सांगानेरिया उमा सरकार,आदित्य नारायण तिवारी, सुरेश शॉ, डॉ शिव प्रकाश दास, प्रदीप कुमार धानुक, पुनीत अग्रवाल, अरविंद कुमार, उपेंद्र राय, राम पुकार सिंह, सत्य प्रकाश भारतीय, रंजीत लुधियानवी ,रचना सरन, फादर सुनील रोजारियो, , डॉक्टर शाहिद फरोगी तथा अन्य। पहले संग्रह के कवियों ने अपनी कविताएं पढ़ीं, आलेखों पर बात हुई फिर अन्य कवियों ने कविताएं पढ़ीं ।
इस पुस्तक में सिर्फ कोलकाता के 11 कवियों की कविताएं और इनके साथ में समीक्षाएं भी हैं जो देश के जाने-माने समीक्षकों ने की हैं ।
पुस्तक का बनाने का जो उद्देश्य है वह इस पुस्तक के संपादक ने कहा कि मेरा बनाने का यह उद्देश्य था कि कोलकाता के कवियों की भी पूरे देश में एक पहचान बने उनको भी लोग जान सके कि वह कितनी अच्छी कविताएं लिखते हैं । यह सच है कि सबकी कविता एक अलग-अलग तरीके से ताने-बाने से बनी हुई है और इनको पढ़कर आपको अच्छा लगेगा ।
धन्यवाद ज्ञापन मीनाक्षी सांगानेरिया ने दिया ।
The Wake News Portal & Magazine