Saturday , October 17 2026

दुर्गापूजा पर बंगाल में गरबा की धूम

दुर्गापूजा पर बंगाल में गुजरात की छटा 

 

                  गरबा में शामिल पुरुष और महिलाएं
कोलकाता । कोलकाता दुर्गा पूजा के रंग में पूरी तरह रंग चुका है और इस वर्ष तो पहले की तुलना में ज्यादा पूजा अनुष्ठानों को सरकारी अनुमति मिली है।  इसके अलावा आयोजन भी एक दूसरे से बढ़कर हो रहे हैं। उसी क्रम में पद्दोपुकुर यूथ एसोसिएशन ने जहां आदियोगी दुर्गा पूजा का कलात्मक और प्रकाश संयोजन के साथ भव्य आयोजन किया वहीं गुजराती गरबा की शानदार प्रस्तुति भी शामिल की गई।  श्री केयूर मजमूदर के संयोजन और संचालन में सभी ने जोड़ों में मां भवानी की आरती की और सामूहिक गरबा में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और डांडिया खेला। इसके साथ ही कुछ विशिष्ट जोड़ों को आदि योगी सम्मान से भी विभूषित किया गया। उसके पश्चात् गुजराती के पारंपरिक व्यंजन मसलन ढोकला, फाफड़ा,जलेबी वगैरह परोसे गये जिससे सभी बंगाल में गुजरात की छटा महसूस करते नजर आए।
प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/ 9434198898.

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *